Ganesh Chaturthi 2020: इस शुभ मुहूर्त में करें विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा, प्राप्त होगा मनचाहा वरदान
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान गणेश को गजानन या विघ्नहर्ता के नाम से भी पुकारते हैं। गजानन को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि का प्रदाता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश संकट, कष्ट, दरिद्रता और रोगों से मुक्ति दिलाते हैं।
मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


0 Comments